This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Vasectomy Reversal in Hindi | वैसेक्टोमी रिवर्सल क्या है?

Conception
Written by - Jyoti Prajapatiअंतिम अपडेट: May 29, 2026
Vasectomy Reversal in Hindi | वैसेक्टोमी रिवर्सल क्या है?
Likes3 Likes|
Read time8 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • वैसेक्टॉमी रिवर्सल एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसमें नसबंदी के दौरान काटी गई वास डिफरेंस ट्यूब्स को दोबारा जोड़ा जाता है ताकि स्पर्म फिर से सीमन में मिल सकें.
  • वैसेक्टॉमी रिवर्सल करवाने के कई कारण हो सकते हैं जैसे नया रिश्ता, और बच्चों की चाह, असफल नसबंदी, या वैसेक्टॉमी के बाद होने वाले टेस्टीस के दर्द का इलाज.
  • इस सर्जरी से जुड़े कुछ रिस्क हैं जैसे ब्लीडिंग, संक्रमण, सूजन, स्पर्म ग्रेन्यूल और दर्द. इसकी सफलता दर 30-70% तक होती है और स्पर्म वापस आने में महीनों लग सकते हैं.
  • कंसीव करने की कोशिश में क्या मदद कर सकता है? Explore our Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns.
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns
Rating3.9
Organic Aloe Vera (300 ml)
Organic Aloe Vera (300 ml)
Rating4.4
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)
Rating4.3

वैसेक्टॉमी रिवर्सल क्या है? क्या वैसेक्टॉमी को रिवर्स किया जा सकता है? ये ऐसे सामान्य से सवाल हैं जो परिवार नियोजन के विकल्प के रूप में नसबंदी करवाने के पहले हर पुरुष पूछता है. इस ब्लॉग में उन सभी चीज़ों पर बात की गई है जो वैसेक्टॉमी रिवर्स करवाने से जुड़ी हुई हैं, ऑपरेशन के दौरान क्या होता है और इस सर्जरी में कौन से रिस्क हैं.

वैसेक्टॉमी रिवर्सल क्या है? (What is a vasectomy reversal?)

वैसेक्टॉमी (नसबंदी) असल में परिवार नियोजन का एक ऐसा तरीका है जिसमें पुरुष की वास डिफरेंस को काटकर ब्लॉक कर दिया जाता है, ये वे ट्यूब्स होती हैं जो टेस्टिस से निकलने वाले स्पर्म को पीनस तक ले जाती हैं. वैसेक्टॉमी रिवर्सल एक सर्जिकल प्रक्रिया है जिसमें इन ट्यूब्स को फिर से जोड़ा जाता है. इसके बाद स्पर्म एक बार फिर से सीमन तक पहुंचकर उसमें मिल जाते हैं और एजेक्युलेट हो सकते हैं.
तो अब इस सवाल का जवाब ‘हां’ है कि क्या वैसेक्टॉमी रिवर्स की जा सकती है? हालांकि, वैसेक्टॉमी के सफल होने की दर कई फैक्टर पर निर्भर करती है जिसमें वो समय भी शामिल है जब वैसेक्टॉमी की गई थी, उसके तरीके, और सर्जन के अनुभव पर निर्भर करता है.

क्यों की गई? (Why is it done?)

किसी पुरुष ने वैसेक्टॉमी रिवर्स क्यों करवाई इसके कई कारण हो सकते हैं. इनमें सबसे आम कारण है परिस्थितियों में बदलाव जैसे कि कोई नया रिश्ता या और बच्चों की चाह. इसके अलावा कुछ कारणों में असफल नसबंदी, अपराधबोध या स्पर्म डोनेट करने की इच्छा शामिल है. वैसेक्टॉमी रिवर्सल कुछ मामलों में टेस्टीस के दर्द के इलाज के लिए भी की जाती है जो कई मामलों में वैसेक्टॉमी के बाद पुरुषों को महसूस होने लगता है.

इसके रिस्क क्या हैं? (What are the risks?)

जब यह बात आती है कि वैसेक्टॉमी रिवर्स करवानी है या नहीं, उस वक्त कई चीज़ों पर विचार करना ज़रूरी होता है. सर्जरी से पहले, इसे करवाने का विचार करने वाले को इससे जुड़े संभावित रिस्क को भी ध्यान में रखना चाहिए. जहां वैसेक्टॉमी रिवर्सल एक सुरक्षित प्रक्रिया है, कुछ ऐसे भी खतरे हैं जिनके बारे में सतर्क रहना चाहिए. इनके बारे में नीचे बताया गया हैः

  • ब्लीडिंग- सर्जरी के दौरान और इसके बाद हल्की ब्लीडिंग का रिस्क रहता है.
  • संक्रमण- सर्जरी के लिए काटी गई जगह पर संक्रमण का भी हल्का रिस्क रहता है.
  • सूजन- सर्जरी के बाद टेस्टिकल्स और स्ट्रॉटम के आसपास हल्की सूजन हो सकती है.
  • स्पर्म के ग्रेन्यूल- ये छोटी गांठों की तरह होते हैं जो वैसेक्टॉमी वाली जगह पर बन सकती है. इनमें दर्द नहीं होता और इनके इलाज की भी ज़रूरत नहीं होती है.
  • दर्द- सर्जरी के बाद टेस्टिकल्स और स्ट्रॉटम में दर्द या परेशानी महसूस हो सकती है. दर्दनिवारक दवाइयों से इसमें राहत मिल जाती है.
  • ·दूसरे अंगों पर चोट- सर्जरी के दौरान ब्लैडर, यूरेथ्रा या दूसरे अंदरूनी अंगों पर चोट लगने का थोड़ा रिस्क रहता है.

किसी मामले में, एनेस्थेसिया को लेकर भी परेशानी हो सकती है. सर्जरी से जुड़ी रिस्क और नुकसान के बारे में डॉक्टर से पहले ही बात कर लें.

इसे भी पढ़ें : पुरुषों में बांझपन के लिए डॉक्टर से कब मिलें और इसे ठीक करने के उपाय?

खुद को कैसे तैयार करें? (How do you get ready?)

एक बार सर्जरी का फैसला ले लेने पर, इसकी तैयारी के लिए आप कुछ चीज़ें कर सकते हैं.

  • सबसे पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें. इस दौरान डॉक्टर आपको इस प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे और आपके सभी सवालों के जवाब देंगे.
  • सर्जरी के पहले अपनी फ़ानेंस से जुड़ी तैयार करना अच्छा रहेगा. वैसेक्टॉमी रिवर्सल का खर्च, सर्जन से लेकर इसकी प्रक्रिया और उससे जुड़ी कठिनाइयों पर निर्भर करती है. पक्का करें कि आपको सारे खर्चों की जानकारी हो, ताकि बाद में परेशानी का सामना न करना पड़े या एसा कोई खर्च न आए जो आपको सरप्राइज कर दे.
  • आपको ऐसी कोई भी दवाई लेना बंद करना पड़ेगा जो ब्लीडिंग के खतरे को बढ़ा सकती है जैसे कि एस्पीरिन या खून पतला करने वाली गोलियां. सर्जरी के 24 घंटे पहले से आपको शराब का सेवन बंद करना होगा. इसके अलावा, सर्जरी के बाद आप वाहन नहीं चला सकेंगे इसलिए, आपको घर ले जाने वाला कोई चाहिए.
  • आखिर में, खुद के लिए थोड़ा वक्त निकालें ताकि सर्जरी के लिए मानसिक तौर पर तैयार हो सकें. यह एक बड़ा फैसला है और इसे लेकर थोड़ी घबराहट होना बेहद सामान्य बाद है. अगर आपको किसी बात की चिंता है, तो अपने सर्जन से ज़रूर इस बारे में बात करें. वे आपको मानसिक तौर पर शांत रहने में मदद करने के साथ ही आपका आत्मविश्वास बढ़ाने में भी मदद करेंगे.

आप पहले से क्या सोचकर रखें? (What to anticipate?)

वैसेक्टॉमी रिवर्सल की प्रक्रिया आउटपेशेंट वाली है, मतलब यह है कि आपको अस्पताल में सारी रात रुकने की ज़रूरत नहीं होती है. सर्जरी में आमतौर पर 2 घंटे लगते हैं और जनरल एनेस्थेसिया देकर की जाती है. सर्जरी के पहले, डॉक्टर मरीज की पूरी हिस्ट्री देखता है और साथ ही फिजिकल और ब्लड टेस्ट भी किए जाते हैं.

नतीजा (Results)

वैसेक्टॉमी रिवर्सल के बाद, स्पर्म को सीमन में शामिल होने में कुछ महीने या एक साल तक लग सकता है. इसके अलावा, अगर स्पर्म सीमन में आ भी जाते हैं, तो यह ज़रूरी नहीं है कि इससे पार्टनर प्रेगनेंट हो ही जाए. यह देखने के लिए कि सीमन में स्पर्म हैं या नहीं, रेगुलर चेकअप करवाए जाते हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. वैसेक्टॉमी रिवर्सल कितना सफल होता है? (How successful is a vasectomy reversal?)
वैसेक्टॉमी की सफलता की दर कई चीज़ों पर निर्भर करती है. इसमें वैसेक्टॉमी के प्रकार और मरीज की उम्र भी शामिल है. इसकी सफलता की सामान्य दर 30-70% तक होती है.

2. वैसेक्टॉमी रिवर्सल में दर्द होता है? (Is a vasectomy reversal painful?)
वैसेक्टॉमी रिवर्सल के बाद मरीज को लगभग एक हफ़्ते तक ग्रोइन एरिया में दर्द हो सकता है. अगर दर्द इसके बाद भी जारी रहता है, तो अपने डॉक्टर को तुरंत दिखाएं.

3. क्या वैसेक्टॉमी रिवर्सल की दर 100% है? (Is the vasectomy reversal success rate 100%?)
नहीं, वैसेक्टॉमी रिवर्सल की सफलता की दर 100% नहीं है. वैसेक्टॉमी की सफलता की दर कई चीज़ों पर निर्भर करती है. इसकी सफलता की सामान्य दर 30-70% तक होती है.

कंसीव करने की चाह रखने वाले कपल्स की पसंद

वैसेक्टॉमी रिवर्सल के बाद फर्टिलिटी की राह में कुछ ज़रूरी सपोर्ट जो आपकी जर्नी को आसान बना सकते हैं.

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

Baby Wellness Kit | Skincare Gift Set for Newborns

418 Moms bought
₹999₹154535% Off
Rating
3.9
()
Organic Aloe Vera (300 ml)

Organic Aloe Vera (300 ml)

Nurtures Skin & Hair | Reduces Suntan | Soothes Burns | Enhances Hair Resilience

4133 Moms bought
₹289₹32912% Off
Rating
4.4
(45)
MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

MamaGro™ Protein Diskettes - High Protein & No Added Sugar - 250gm (50 Diskettes)

High Protein Pregnancy Biscuits | Supports Healthy Placenta | Supports Fetal Development | Easy To Digest

3692 Moms bought
₹499₹64923% Off
Rating
4.3
(88)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.